Move to Jagran APP

स्टेशन प्रबंधक होंगे राजभाषा अधिकारी

गया। स्थानीय स्तर पर रेल राजभाषा समिति के राजभाषा अधिकारी अब स्टेशन प्रबंधक होंगे। इसके पूर्व यहा

By Edited By: Published: Thu, 20 Oct 2016 09:29 PM (IST)Updated: Thu, 20 Oct 2016 09:29 PM (IST)
स्टेशन प्रबंधक होंगे राजभाषा अधिकारी

गया। स्थानीय स्तर पर रेल राजभाषा समिति के राजभाषा अधिकारी अब स्टेशन प्रबंधक होंगे। इसके पूर्व यहां के राजभाषा अधिकारी रेल अनुमंडल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. डीके सहाय थे। इस आशय की जानकारी एरिया आफिसर संदीप कुमार ने दी। बोधगया के एक होटल में मुगलसराय रेल मंडल द्वारा राजभाषा समिति द्वारा लगाए गए पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य सांसद डा. सुनील बलिराम गायकवाड, सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह आदि का स्वागत एरिया आफिसर संदीप कुमार तथा सहायक सुरक्षा आयुक्त वीके मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे डीआरएम किशोर कुमार से समिति ने कहा कि वे ¨हदी राजभाषा के प्रचार प्रसार और इसे और बढ़ावा देने के लिए ¨हदी कार्यशाला आयोजित करें। ¨हदी में अच्छे कार्य करने वाले रेल कर्मचारी को पुरस्कृत करें। साथ ही शहर में रहने वाले ¨हदी साहित्य के अच्छे लेखक, कवि, नाटककार आदि को भी कार्यशाला में आमंत्रित करें। उन्हें भी पुरस्कृत करने का काम करें। इसी क्रम में पुस्तकालय के लिए मुगलसराय रेल मंडल राजभाषा विभाग द्वारा भेजी जाने वाली राशि तीन हजार को दुगना कर छह हजार रुपये देने का आदेश दिया गया। बता दें कि मंडल स्तर पर मुख्य राजभाषा अधिकारी पदेन डीआरएम होते हैं। इसी दौरान स्थानीय राजभाषा समिति के अधिकारी के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद यह निर्णय हुआ कि स्टेशन प्रबंधक ही राजभाषा अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। एरिया आफिसर संदीप कुमार ने बताया कि संसदीय राजभाषा समिति ने रेल में ¨हदी में हो रहे कार्य की सराहना की। लगभग 90 प्रतिशत कार्य ¨हदी में ही निबटाने की बात से एएससी वीके मिश्रा ने समिति को अवगत कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.