मतदाता सूची में नाम जोडनें को ले चलाएगा अभियान
गया। बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के महागठबंधन काग्रेंस, राजद, जदयू के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकार
गया। बाराचट्टी प्रखंड क्षेत्र के महागठबंधन काग्रेंस, राजद, जदयू के पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों की बैठक गुरुवार को सुलेबटा उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित किया गया। जहा स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने को लेकर चर्चा किया गया। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बताया गया कि किसी भी किमत पर स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से महागठबंधन के हमारे जो भी उम्मीदवार आयेंगे उन्हे हार का सामना नहीं करना पडे़ इसके लिए। अभी से मेहनत कर सबसे पहले अधिक से अधिक स्नातक योग्यता किए व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए रात दिन एक कर लग जाए। मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद काग्रेंस के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद यादव व राजद के बाराचट्टी विधान सभा क्षेत्र की विधायक समता देवी ने। महागठबंधन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कहा कि जो मतदाता होगें उनके मत से ही स्नातक के विधान पार्षद सदस्य के प्रत्याशी चुनाव जीत सकेगें। इसके लिए हर गाव के एक - एक घर से योग्य लोगों का नाम जुड़वाने का काम करें। संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद उर्फ केडी यादव ने किया वहीं राजद नेता नन्दकिशोर सिंह यादव, युवा राजद अध्यक्ष निषाद खान,बढन यादव, देवनारायण यादव, रामविलास शर्मा,रामवृक्ष प्रजापत, दुखनी देवी, शाहिद जहिर, बुटाई पासवान, विनोद माझी, चन्द्रिका माझी सहित काफी संख्या में महागठबंधन के नेता मौजूद थे।