पैक्स व व्यापार मंडल का सुदृढ़ करने को मिला प्रशिक्षण
गया। मगध सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक परिसर में बुधवार को पैक्स एवं व्यापार मंडलों को सुदृढ़ एवं समृद्
गया। मगध सेंट्रल को-ऑपरेटीव बैंक परिसर में बुधवार को पैक्स एवं व्यापार मंडलों को सुदृढ़ एवं समृद्ध करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नावार्ड के वरिष्ठ अधिकारी डा.केसी शर्मा, बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान के उप प्रबंधक बी.के.राउत मौजूद थे। इन अधिकारी ने पैक्स और व्यापार मंडल को कैसे समृद्ध करना है। कई व्यावहारिक जानकारी पैक्स अध्यक्षों को दी गई। ताकि समिति को ऊंचाई तक ले जाने के मामले में बल मिल सके। इस तरह के प्रशिक्षण से किसानों को लाभ मिलेगा। बैंक के प्रबंध निदेशक यतीन्द्र किशोर कुशवाहा ने नावार्ड के पदाधिकारी को सकारात्मक सहयोग करते हुए बैंक से सभी अध्यक्षों को सहयोग करने संकल्प दुहराया। मौके पर बैंक के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, पैक्स अध्यक्ष राजेश यादव, राकेश सिंह, श्रवण कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, सोनू सिंह, बिरेंद्र यादव एवं नोडल पदाधिकारी विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।