प्राचार्य के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक अनशन
गया। बिहार विकास मोर्चा मगध विश्वविद्यालय एवं गया कालेज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गया कालेज क
गया। बिहार विकास मोर्चा मगध विश्वविद्यालय एवं गया कालेज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में गया कालेज के प्राचार्य के खिलाफ बुधवार को कालेज परिसर में कार्यकत्र्ताओं ने एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया। मोर्चा ने कहा कि प्राचार्य का कई आदेश न्यायसंगत नहीं है। अपने आदेश से छात्रों व कर्मचारी में भय पैदा करना चाहते हैं। झूठी मुकदमा दर्ज कराकर छात्र संगठनों के नेताओं को फंसाना चाहते हैं। मोर्चा की ओर से 9 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा गया था। जिसका जबाब 24 घंटे के अंदर मांगा गया है। मोर्चा ने एक दिवसीय सांकेतिक अनशन किया है। मांगों की पूर्ति के लिए प्राचार्य को 48 घंटे का समय दिया गया है। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राज गौतम, मविवि अध्यक्ष कुणाल कुमार, जिलाध्यक्ष विशाल भूषण, युवा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष अमित कुमार, गया कालेज अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रभा शंकर, मुश्ताक अंसारी, नीरज कुमार, चिंटू कुमार, विजय कुमार, रौनक कुमार, बब्लू कुमार, शुभम कुमार, शिवम दीप, कुंदन कुमार, प्रभात कुमार आदि मौजूद थे।