जनवितरण दुकानदार के खिलाफ सडक पर उतरे लोग
गया। डोभी के हरदवन गाव मे विगत कई वर्षो से जनवितरण प्रणाली के दुकान में धांधली का मामला शनिवार को सड़
गया। डोभी के हरदवन गाव मे विगत कई वर्षो से जनवितरण प्रणाली के दुकान में धांधली का मामला शनिवार को सड़क पर आ गया। हरदवन में जनवितरण प्रणाली का दुकान जीविका के अधिनस्त सूरज स्वयं सहायता समूह के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका अध्यक्ष लाडो देवी और सचिव रंजू देवी है। इस दुकान से जुडे़ धरमपुर गाव के लोग शनिवार को दुकान पर अनाज के उठाव को लेकर गए। जिस पर अध्यक्ष और सचिव के द्वारा अनाज खत्म होने की बात कही। इन लोगों के द्वारा लगातार चार महीना से अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में तू-तू, मै-मै हुआ। आखिरकार ग्रामीण वंशी मोड़ के पास डोभी-चतरा सड़क आधा घटा तक जाम कर दिया। तत्पश्चात अपनी संख्या बढ़ाने के ख्याल से जाम करने वाले महिला-पुरुष धिरजापूल के पास जाकर पूरी तरह से जाम कर दिया। जो लगभग ढ़ाई घंटा तक रहा। इसी बीच डोभी की ओर से जा रही बोल बंम बस और एक पिकअप भान के द्वारा जाने के जीद करने के कारण जाम करने वालों के द्वारा गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। जिसके पास जाम में फंसे लोगों के द्वारा जाम करने वालों के साथ दो-दो हाथ करने पर उतारू हो गये। सैकड़ों के संख्या में अचानक यात्रियों के द्वारा हमला बोलते देख जाम करने वाले भाग खडे़ हुए। इधर यात्रियों के द्वारा पांच महिलाओं को बंधक बना लिया। तत्पश्चात डोभी पुलिस को खबर दिया गया। पुलिस दो घंटे के बाद जाकर बंधक बनाए गए पांचों महिलाओं को मुक्त कराया। सभी के भाग जाने के बाद जाम हटाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया के द्वारा बताया गया है की जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के द्वारा गड़बड़ी किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। जिसे जाच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।