सेविकाओं को ईमानदारीपूर्वक कार्य करने का निर्देश
गया। किसान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रागण में सभी जनप्रतिनिधियों व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व सभी स
गया। किसान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रागण में सभी जनप्रतिनिधियों व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व सभी सेविका के साथ एक बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजू देवी व संचालन सी.डी.पी.ओ उषा कुमारी ने की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखण्ड प्रमुख मंजू देवी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सेविका को अपने कायरें का ईमानदारी पूर्वक कायरें का निर्वहन करने का निर्देश दिया। जैसे हीं पूर्व प्रमुख महेन्द्र पासवान ने जैसे हीं अपनी बातों को रखना चाहा कि सभी सेविका एकमत होकर इनकी बातों को बहिष्कार करते हुए कहा कि अपने अपने महिला मुखिया या समिति सदस्य को लेकर आवे तो हमलोग उनके साथ बैठक में शामिल होंगे। मुखिया या समिति के पति के साथ हमलोगों का कोई भी बैठक नहीं रखी जाएगी। लोगों ने उसपर जमकर हो हल्ला हंगामा आरंभ हो गया। हालाकि सी.उी.पी.ओ. उशा कुमारी के हस्त क्षेप के बाद मामला शाति हुआ।वहीं श्री पासवान ने कहा कि सेविकाओं के द्वारा वृद्धापेंशन में प्रपत्र 1व 2 भरी जा रही है। जिसमें लाभार्थियों से पैसा लिया जा रहा है। उक्त संबंध में सी.डी.पी.ओ. ने कहा कि डी.एम. के आदेश पर इनलोगों के द्वारा आपके मदद में काम करवाया जा रहा है। इसके लिए इनलोगों को एक भी पैसा अलग से नहीं दिया जाता है। तब यदि कुछ पैसा लिया गया तो इसे बैठक में न उठाये तो ज्यादा बेहतर होगा।जिसपर प्रतिनिधियों के द्वारा आपति जताया गया।
उक्त बैठक में प्रखण्ड प्रमुख मंजू देवी, उप प्रमुख रेखा देवी, मुखिया राम निवास प्रसाद, राम जीवन पासवान, चुन्नू पासवान, शिव कुमार चौहान, पूर्व मुखिया मो. गालिब, महेन्द्र पासवान, दिलीप सिंह, कल्लू यादव, मंटू पासवान आदि लोग शामिल थे।