गोली लगने से युवक घायल
गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हना गाव में शुक्रवार को खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुई मामुली स
गया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोल्हना गाव में शुक्रवार को खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुई मामुली सा विवाद में एक पक्ष से फायरिंग कर दी गई। गाव के अरूण सिंह नामक व्यक्ति ने अपने पास रखे देशी पिस्टल से गोली चला दी। जो 20 वर्षीय युवक बिट्टू कुमार के हाथ में लग गई। उसे घायलावस्था में वजीरगंज सीएचसी लाया गया। जहा ड्यूटी पर रहे डा. विद्याभूषण ने प्राथमिक उपचार के बाद गहन जाच एवं विशेष चिकित्सा के लिये एएनएमसीएच रेफर कर दिया। घायल युवक के पिता रामजनम सिंह ने बताया कि अरूण मेरे फसल लगे खेत से होकर ट्रैक्टर ले जा रहा था , जिसे मना करने पर मेरे पुत्र बिट्टू को गोली मार दी। सूत्र के अनुसार अरूण सिंह पूर्व से अपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है। वह वजीरगंज सहित प्रदेश से बाहर के भी अपहरण, हत्या एवं लूट के मामले नामित हैं। घटना के विरोध में वजीरगंज थाना में बिट्टु के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस पड़ताल में जुटी है।