केवी-टू में सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ
पेज-4, फोटो-जेपीजी में संवाद सहयोगी (गया नगर): गया। केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 (ओटीए) कैंट एरि
पेज-4, फोटो-जेपीजी में
संवाद सहयोगी (गया नगर):
गया। केंद्रीय विद्यालय संख्या-2 (ओटीए) कैंट एरिया पहाड़पुर में 14 वर्ष के कम उम्र के छात्रों का सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को केवी-टू के प्राचार्य अंजनी कुमार ने किया। आगत अतिथियों के सम्मान में छात्रों ने स्वागत गायन प्रस्तुत किया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस सुब्रतो फुटबाल टूर्नामेंट में गया कलस्टर के चार केंद्रीय विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय वन एवं टू, केंद्रीय विद्यालय राजगीर तथा केंद्रीय विद्यालय हरनौत शामिल है। यह टूर्नामेंट रविवार तक चलेगी। टूर्नामेंट में चयनित टीम संकुल स्तर से क्षेत्रीय स्तर पर खेलेगी। तथा क्षेत्रीय स्तर पर चयनित होने वाली टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
मौके पर प्राचार्य ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। आज के इस व्यस्ततम जीवन में खेल के माध्यम से स्फूति, धैर्य व उत्सुकता की प्राप्ति होती है। जिससे बच्चे हर क्षेत्र में सफल होते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्राचार्या पीलाकड़ा ने किया।