दोनों भाई के गिरफ्तारी के लेकर ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव
गया। नीमचक बथानी थाना के बंडी बाजार के लोगों ने शनिवार को मंझौली गांव के अपराधी सकील खां एवं उसका भा
गया। नीमचक बथानी थाना के बंडी बाजार के लोगों ने शनिवार को मंझौली गांव के अपराधी सकील खां एवं उसका भाई वकील खां के गिरफ्तारी को थाने का घेराव किया। थाना के घेराव करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में दोनो भाई के द्वारा हमेशा कोई न कोई बड़ी घटना का अंजाम दिया जा रहा है। और पुलिस दोनों भाई का गिरफ्तार करने में असफल साबित हो रही है। दोनों भाई के दबंगई दिखाते हुए शुक्रवार की शाम बंडी बाजार लगभग 50 चक्र से अधिक गोलीबारी किया था। घटना के बाद पुलिस मुकदशक बनी रही। ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों भाई को गिरफ्तार न कर पुलिस ने भगाने का काम की है। ग्रामीणों ने कहा कि 36 घंटे में अगर दोनों भाई का पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है तो ग्रामीण थाना के समझ आमरण अनशन पर बैठ का फैसला कर चुका है।
------
थाना छोड़कर भागे थानाध्यक्ष
ग्रामीणों के द्वारा थाना के घेराव करते देखकर थानाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार राय ने थाना के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर चलते बने। उग्र ग्रामीणों ने आधा घंटा से अधिक दर तक थाना के घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्व कई नारे लगाते रहे। तथा दोनों भाई शकील और वकील के गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने कहा कि खलील मिंया हत्याकांड में दोनों भाई नामजद अभियुक्त है। घटना के लगभग 5 माह गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने दोनों भाई को आजतक गिरफ्तार नहीं किया। दोनों भाई खुले रूप से क्षेत्र घूम रहा है। साथ अप्रिय घटना का अंजाम देने का काम रहा है। और पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। ग्रामीणों घेराव को देखते हुए पूर्व जिला पार्षद सदस्य सुभाष चन्द्र बोस के पहल पर ग्रामीण शांत हुए।
------
बंडी बाजार रहा बंद
दोनों भाई सकील और वकील के द्वारा शुक्रवार की शाम पान खाने के विवाद पर दबंगई दिखाते हुए कई चक्र फाय¨रग करने के विरोध में शनिवार को पूरा बाजार बंद रहा। सुबह से शाम तक एक भी दुकान नहीं खुली। दुकानदारों को कहना है कि जब तक दोनों भाई को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेते है। तब तक बाजार बंद रहेगा।
-------
क्या है मामला
मझौली गांव निवासी शकील खां एवं भाई वकील खां एवं उनका समर्थकों के द्वारा शुक्रवार की शाम पान खाने के विवाद पर कई चक्र गोली बारी किया गया था। साथ ही घटना स्थल पर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया था। उधर क्षेत्रीय डीएसपी विद्यासागर का कहना है कि दोनों भाई को गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर पुलिस के द्वारा करने का काम किया जाऐगा। उक्त मामला में दो आरोपी अरशद मिंया और कनौयर मिंया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस बल के कमी करने के कारण थानाध्यक्ष ने घेराव को देखते हुए थाना छोड़ दिया था।