प्रत्याशियों ने प्रचार में झोंकी अंतिम ताकत
गया। बोधगया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 2 मई को मतदान होना है। आज शनिवार को
गया। बोधगया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 2 मई को मतदान होना है। आज शनिवार को 3 बजे के बाद प्रचार-प्रसार पर पूर्णतया रोक लग जाएगा। नतीजतन शुक्रवार को चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ प्रचार-प्रसार में अंतिम ताकत झोंकते नजर आए। मतदाताओं से लोक लुभावने वायदे किए जा रहे हैं। महिला प्रत्याशी इसमें पीछे नहीं रही। वे तो डोर-टू-डोर जनसंपर्क को अंजाम दे रही थी। हैंड बील सभी के हाथों में थमाया जा रहा है। हैंड बील भी तरह-तरह के नजर आए। हैंड बील में कुछेक ऐसे भी प्रत्याशी का तस्वीर दिखा। जो पूर्व मुखिया का अपना समर्थक दर्शाते हुए उनका भी फोटो साथ में छपवाए थे। जबकि पूर्व मुखिया वर्तमान में किसी राजनीतिक दल के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व पूर्ण समर्थक हैं। जानकार बतातें हैं कि इस बार का चुनाव बड़ा रोचक होगा। क्योंकि इस बार आरक्षण की स्थिति बदली है। यहीं कारण है कि मुखिया पद के लिए 19 पंचायत में पुरुष से ज्यादा महिला प्रत्याशियों की संख्या है।
प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजय कुमार बताते हैं कि मतदान कार्य के लिए 244 वाहनों की आवश्यकता थी। जो पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा कि मतदानकर्मी शनिवार को निगमा मोनास्ट्री डिस्पैच सेंटर में योगदान करेंगे। उन्हें रविवार को कलस्टर सेंटर के लिए वाहन से मतदान सामग्री व सुरक्षा बल के साथ रवाना किया जाएगा। मतदानकर्मी कलस्टर सेंटर से 2 मई को मतदान के निर्धारित समय से लगभग 5 घंटे पूर्व मतदान केन्द्र के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि सभी कलस्टर सेंटर मतदान केन्द्र से 2 से 3 किमी की दूरी पर बनाया गया है।