बिहार में दो तिहाई से बनेगी राजग की सरकार : अमित शाह
गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में क्या नही हैं? युवा शक्त
गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बिहार में क्या नही हैं? युवा शक्ति हैं। संघ लोक सेवा आयोग से केन्द्रीय सेवा के आईएएस-आईपीएस बनने वालों में सबसे अधिक बिहार के युवा है। देश का ऐसा कोई राज्य नही हैं। जहां बिहार के युवा आईएएस-आईपीएस न हों। इसके अलावा दूसरे प्रांतों को समृद्ध करने की ताकत रखने वाली बिहार की युवा शक्ति अपने ही प्रांत को समृद्ध करने में पीछे क्यों हैं? श्री शाह ने स्वयं अपने प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि बिहार की युवा पीढ़ी को 'पढ़ाई एवं कमाई' तथा नागरिकों को 'दवाई' के लिए राज्य के बाहर जाना पड़ता हैं।
श्री शाह ने आगे कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार विकास रूपी 40 हजार वोल्ट की बिजली प्रभावित कर रही हैं। लेकिन उस विकास रूपी बिजली को बिहार के नागरिकों के घर तक पहुंचाने में पटना का ट्रांसफार्मर (नीतीश सरकार) नाकाम हैं। क्योंकि पटना का ट्रांसफार्मर जला हुआ हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के जले ट्रांसफार्मर(नीतीश सरकार) को बदले। तभी बिहार के हर नागरिकों तक विकास रूपी बिजली पहुंच पाएगी। श्री शाह गुरूआ उच्च विद्यालय परिसर में गुरूआ विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजीव नंदन के पक्ष में सोमवार को आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
श्री शाह ने नीतीश सरकार के मंत्री अवधेश कुशवाहा द्वारा 4 लाख रुपया रिश्वत लेने के स्टिंग आपरेशन की चर्चा करते हुए कहा कि अभी सरकार अगली बनी नही हैं। मंत्री कार्य कराने के नाम पर रिश्वत लेने लगे है। उन्होंने कहा कि मंत्री कुशवाहा ने खुलासा किया हैं कि बिहार सरकार के ऐसे कई और मंत्री हैं। श्री शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वैसे 4-5 मंत्री कौन हैं? इसका खुलासा नीतीश कुमार करें। उन्होंने नीतीश कुमार द्वारा बिहारी ही बनेगा मुख्यमंत्री के दावे पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार का ही कोई राजग गठबंधन का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। यह तय हैं। लेकिन नीतीश कुमार अगले सीएम नही होंगे। इस बात का निर्णय बिहार की जनता ने ले ली हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के एक कंधे पर लालू का जंगलराज तथा दूसरे कंधे पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार सवार है। महागठबंधन विनाश का माडल है। जबकि दूसरी ओर राजग विकास का माडल है। कांग्रेस, नीतीश व लालू प्रसाद के 65 साल के शासन काल में बिहार का विनाश हुआ है। विकास नही हुई हैं। एक बार पांच साल के लिए बिहार में नरेन्द्र मोदी की सोच वाली राजग सरकार बनाए। विकास कैसे होता हैं? यह हम सभी मिलकर दिखा देंगे।