डीपीएस में नवरात्र का उत्सव
गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में नवरात्र का उत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की
गया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में नवरात्र का उत्सव शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां दुर्गा की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात बच्चों ने मां जगदंबे की स्तुति में सामूहिक गान प्रस्तुत किया। प्राइमरी विंग के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने मां जगत जननी की महिमा की झलक दिखाते हुए एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इसके बाद अंग्रेजी भाषा में एक मधुर एवं धार्मिक सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा छह से नवम की छात्रा द्वारा मां महिषासुर मर्दिनी पर एक मनमोहक नृत्य पेश किया गया। फिर विभिन्न देवी-देवताओं की पोशाकों में मां की आदि शक्ति स्वरूपा को दर्शाते हुए नन्हें-मुन्हें बच्चों ने एक मनमोहक नृत्य नाट्य प्रस्तुत किया। कलाकारों का दर्शकों ने ताली बजाकर हौंसला बढ़ाया।
डीपीएस के प्राचार्य अभिषेक कुमार ने मौके पर बच्चों को मां दुर्गा से प्रेरणा लेते हुए बुराई पर विजय प्राप्त करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी में भगवान श्रीराम के गुण मौजूद है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।