बीडीओ ने आदर्श ग्राम मे बांटा मतदाता पर्ची
गया। 228 बाराचट्टी विधान सभा क्षेत्र मे जिला पदाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देश पर मतदाता पर्ची वितरण
गया। 228 बाराचट्टी विधान सभा क्षेत्र मे जिला पदाधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देश पर मतदाता पर्ची वितरण का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। शुक्रवार को क्षेत्र के बाराचट्टी प्रंखड के आदर्श ग्राम बेला मे प्रखड विकास पदाधिकारी प्रणव कुमार गिरी ने मतदाताओं के बीच पर्ची का वितरण करनें पहुचें। साथ ही मतदान करने के लिए अगर यह पर्ची या मतदाता फोटो पहचान पत्र नही है तो किन-किन सरकारी दस्तावेज के आधार पर वोट करेगें उसका जानकारी दिया। बीडीओ श्री गिरी ने बताया कि अपने मत का उपयोग जरूर करें यह भी महान पर्व के भांति है। इस मौके पर सीआरसीसी ललित पासवान मौजूद थें। वहीं इस विधान सभा क्षेत्र में अब तक 189614 मतदाताओं के घर-घर जा कर इस पर्ची को बांटने का काम चुनाव कर्मीयों के द्वारा किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक अब लोगों को वोट देने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रताओं से पर्ची लेने की जरूरत नही है। जिन मतदाताओं के घर पर पर्ची नही पहुंचा है तो वे प्रखड मुख्यालय के कंट्रोल रूम मे इस बात कि शिकायत कर सकतें है।
कंट्रोल रूम का नबंर
बाराचट्टी - 06326-240574
मोहनपुर - 09473274014