गया एयरपोर्ट पर 484 किग्रा सोना जब्त
गया। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने 484 किलोग्राम सोना जब्त किया। जब्त किए गए सोने
गया। गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम के अधिकारियों ने 484 किलोग्राम सोना जब्त किया। जब्त किए गए सोने का मूल्य लगभग 12 लाख 91 हजार है। सहायक आयुक्त कस्टम एनके चौधरी ने बताया कि शनिवार को श्रीलंका की मिहिन लंका एयरलाइंस की विमान से शिवहर जिले का राधेश्याम तिवारी गया एयरपोर्ट पर उतरा। कस्टम जांच के दौरान उसे असहज देखा गया। उसके बाद उसकी सघन जांच की गई। तो अंडर गारमेंट से 484 किग्रा सोना निकला। तिवारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने सोना बैंकाक से लेकर कोलंबो गया और कोलंबो से मिहिन लंका एयरलाइंस से गया लेकर आया था। पूछताछ के बाद बरामद सोना को जब्त कर लिया गया और तिवारी को छोड़ दिया गया। सहायक आयुक्त चौधरी ने कहा कि तिवारी ने शिवहर जिले के अलावे मुम्बई का भी अपना पता बताया है। जिसका सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने तिवारी के छोड़े जाने पर कहा कि कस्टम निमयावली के अनुसार 20 लाख से अधिक की अवैध संपति बरामद होने पर ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। यहां यह बता दें कि लंबे अरसे बाद श्रीलंका एयरलाइंस का इस्तेमाल 'तस्करी' के लिए किया गया। वर्षो पहले मिहिन लंका एयरलाइंस का इस्तेमाल मानव तस्करी के लिए किया गया था। जिसका भंडाफोड़ होने पर इस पर ब्रेक लग गया था। मानव तस्कर कुछेक महिलाओं को श्रीलंका के रास्ते खाड़ी देशों में भेजने का प्रयास किया था।