भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
गया। भारतीय जनता पार्टी महानगर का पितामहेश्वर मुहल्ले में नया चुनाव कार्यालय बुधवार से कार्यरत हो गय
गया। भारतीय जनता पार्टी महानगर का पितामहेश्वर मुहल्ले में नया चुनाव कार्यालय बुधवार से कार्यरत हो गया। नगर विधायक डा.प्रेम कुमार व गुरूआ विधायक सुरेन्द्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर राजग के कई नेता उपस्थित थे।
डा. कुमार ने इस मौके पर कहा कि नरेन्द्र मोदी का लहर अब सुनामी में तब्दील हो चुका है। राजग के नेतृत्व में अगली सरकार बिहार में बनना तय है। कंचन कुमार सिन्हा, डा.विनय कुमार, अशोक सिंह, राजनंदन गांधी, सुनील कुमार सिन्हा, प्रभावती देवी, शोभा सिन्हा, इंदु सहाय, रमेश गुप्ता, प्रेम नारायण पटवा, अभय सिंह,अशोक साहनी, दयानंद गिरी, सरयू ठाकुर, संकेष ठाकुर, प्रमोद चौधरी सहित कई नेता इस मौके पर उपस्थित थे।