Move to Jagran APP

'जीवन का मूल्यन वृक्षों से ही संभव'

गया। परम ज्ञान निकेतन परमधाम माड़नपुर के प्रांगण में शुक्रवार को वन महोत्सव आयोजित की गई। वन महोत्

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 08:00 PM (IST)
'जीवन का मूल्यन वृक्षों से ही संभव'

गया। परम ज्ञान निकेतन परमधाम माड़नपुर के प्रांगण में शुक्रवार को वन महोत्सव आयोजित की गई। वन महोत्सव में विद्यालय के निदेशक एन.के.सिन्हा, प्राचार्य ओ.पी.पांडेय एवं शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों ने वृक्षारोपण किया। विद्यालय के निदेशक श्री सिन्हा ने वन महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह एक जीवन का पर्व है। जिसका हमें निरंतर सम्मान करना चाहिए। वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन से हीं हम जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य श्री पांडेय ने वृक्षों के अंधाधुन कटाई एवं उसके बढ़ते कुप्रभावों पर चर्चा करते हुए सभी को वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। वृक्ष हीं हमारे जीवन को नया स्वरूप दे सकते हैं और उसे नष्ट भी कर सकते हैं। हमें वृक्षों को लगाकर उनके संरक्षण करने का संकल्प हर व्यक्ति को लेना चाहिए। तभी मानव जीवन का सपना साकार हो सकता है। इस मौके पर विद्यालय में बच्चों के बीच निबंध लेखन एवं पेटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.