भाजपा महिला नेत्रियों का पुतला दहन
गया।आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की चार महिला नेत्रियों का पुतला सोमवार को चौक टावर के पास दहन
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 08:42 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 08:42 PM (IST)
गया।आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की चार महिला नेत्रियों का पुतला सोमवार को चौक टावर के पास दहन किया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे का पुतला फूंका गया।
वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार का आरोप है। लेकिन एक भी मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं दे रही। वक्ताओं ने उपरोक्त चारों मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर खालिद अमीन, निशांत पांडे, कुमुद सिंह, एखलाक अहमद, रामनिवास शर्मा, अशोक, उमेश मांझी, सरवर खां, उदय कुमार विद्यार्थी, डा. जितेन्द्र सहित कई नेता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें