जिले के प्रखंड मुख्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी
जागरण संवाददाता,गया : भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल बुक ट्रस्ट इंड
जागरण संवाददाता,गया : भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर नेशनल बुक ट्रस्ट इंडिया की ओर से जिला एवं प्रखंड मुख्यालय में पुस्तक मेला का आयोजन किया गया है। पुस्तकों के प्रति आम लोगों की रूझान बढ़ाने के लिए इस तरह का प्रयास किया गया है। बिहार के लेखकों को उचित मंच प्रदान करते हुए दुर्लभ व महत्वपूर्ण पुस्तकों के प्रकाशन किया गया है। पुस्तक प्रदर्शनी वाहन के जरीए बिहार के ग्रामीण व ग्रामीण तक पुस्तकों को आसानी से पहुंचाया जाएगा। पुस्तक प्रोन्नयन केंद्र पटना के प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी डा.कमाल अहमद ने बताया कि जिले के पाठकों एवं पुस्तक प्रेमियों को किफायती और रियासती मूल्य पर एनबीटी द्वारा हिन्दी, अंग्रेजी एवं उर्दू में प्रकाशित विविध विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराने के उद्ेश्य से पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन 30 मई से 13 जून 15 तक किया गया है। जो सुबह 9 बजे से संध्या 6 बजे तक जिले के विभिन्न अंचल, अकादमिक व शैक्षणिक परिसरों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेगी।
---------
पुस्तक प्रदर्शनी कार्यक्रम व स्थल
-----------
31 मई- बेलागंज एवं नीमचक बथानी
1 जून- कैंट एरिया एवं मुख्य बाजार
2 जून- वजीरगंज प्रखंड मुख्यालय एवं मुख्य बाजार
3 जून- टनकुप्पा एवं मोहनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर
4 जून- मुख्य बाजार मानपुर
5 जून- मुख्य बाजार फतेहपुर
6 जून- बाराचट्टी प्रखंड मुख्यालय मुख्यालय परिसर व मुख्य बाजार
7 जून- डोभी प्रखंड मुख्यालय व मुख्य बाजार
8 जून- परैया प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं मुख्य बाजार
9 जून-कोंच एवं गुरूआ प्रखंड मुख्यालय परिसर
10 जून- आमस प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं मुख्य बाजार
11 जून- बांकेबाजार प्रखंड मुख्यालय परिसर एवं मुख्य बाजार
12 जून- डुमरिया एवं इमामगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर
13 जून- कालेज रोड गया एवं मुख्य बाजार।