गर्मी का टूटा रिकार्ड
पृष्ठ-3, फोटो-06 जेपीजी में जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): शनिवार की गर्मी ने इस बार का सारा रिकार
पृष्ठ-3, फोटो-06 जेपीजी में
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): शनिवार की गर्मी ने इस बार का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेलसियस को पार गया। जो अब तक का सर्वाधिक तापमान के रूप में रिकार्ड किया गया। यू तो गया का सर्दी के दिनों में हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड, गर्मी के मौसम में शरीर को झुलसा देने वाली धूप और बरसात के दिनों में सर्वाधिक बारिश काफी चर्चित रहा है। वैसे तो गत एक सप्ताह से अधिकतम तापमान लगातार उपर चढ़ रहा था। बुधवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे था। जो गुरुवार से 40 के उपर चला गया। अंतत: 43, 44 होते शनिवार को 45.3 डिग्री सेलसियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 रहा।
तेज धूप के कारण आम जनजीवन बदहाल रहा। सुबह धूप खिलने के साथ ही लोगों को तीखी धूप का एहसास होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ा धूप और चटख होती गयी। इसका असर सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में दिखायी पड़ा। दफ्तरों में लगे एसी की ठंडक भी नाकाफी साबित हो रहे थे। सड़कों पर दोपहर में विरानी सी छा गयी। इक्का-दुक्का लोग निकले वो भी अपने शरीर को पूर्णतया ढक कर। शुक्र था कि शनिवार को गर्म हवा की गति मंद थी। देर शाम तक भी सर्वाधिक तापमान का असर लोग महसूस करते रहे।