केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर वाद दायर
जागरण संवाददाता,गया: कांग्रेस अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज स
जागरण संवाददाता,गया: कांग्रेस अध्यक्ष पर की गई टिप्पणी को लेकर सोमवार को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर सीजेएम के न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।
मुख्य न्यायिकदंडाधिकारी कौशलेश कुमार सिंह की अदालत में कोतवाली थाना क्षेत्र के तुतवाड़ी मुहल्ला निवासी कौशलेन्द्र नारायण ने मुकदमा दायर किया है। परिवादपत्र संख्या 515/15 के अनुसार परिवादी कौशलेन्द्र नारायण एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष है। 1 अप्रैल को भारत साकार के राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर टिप्पणी किया था। जिसमें कहा था कि राजीव गांधी की शादी किसी नाईजिरिया की महिला से हुई होती तो क्या कांग्रेसी उसे अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करते। यह खबर 2 अप्रैल को सभी प्रमुख अखबार में प्रमुखता के साथ प्रकाशित हुआ जिसे पढ़ कर वे काफी मर्माहत हुए। उन्होने आगे कहा है कि उक्त बयान से महिलाओ का अपमान हुआ है। नारायण ने परिवाद पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि विदेशी मूल का कोई व्यक्ति किसी संवैधानिक पद पर न बैठे इसके लिए कानून बनाने की आवश्यकता है। इस तरह के बयान से महिलाओं का अपमान होता है। साथ ही विदेश नीति भी प्रभावित होती है। मुकदमें की सुनवाई के लिए 16 अप्रैल की तारीख मुकर्रर की गई है।