रन फार बिहार के लिए आज दौड़े लगाएंगे गयावासी
प्रशासनिक व्यवस्था देखने पहुंचे जिलाधिकारी आज बिहार दिवस जागरण संवाददाता, गया: गया के चौक टा
प्रशासनिक व्यवस्था देखने पहुंचे जिलाधिकारी
आज बिहार दिवस
जागरण संवाददाता, गया: गया के चौक टावर के पास से रविवार की सुबह गया के विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिक गांधी मैदान तक दौड़ लगाएंगे। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल शनिवार की शाम गांधी मैदान में आयोजनों को लेकर की गई प्रशासनिक व्यवस्था को देखने पहुंचे।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल के अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए कोई प्रवेश शुल्क नही है। बिहार के विकास के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बिहार दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में सुनिश्चित हों। यह प्रशासन का प्रयास है। डीएम के शब्दों में 'रन फार बिहार' में सर्व धर्म समभाव एवं एकता की भावना झलकना चाहिए। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी धर्म के प्रतिनिधियों को 'रन फार बिहार' में शामिल होने के लिए आंमत्रित किया गया है।
डीएम श्री अग्रवाल ने बताया कि रविवार को समाहरणालय में कवि सम्मेलन का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे किया गया है। बिहार से संबंधित कविताओं का पाठ कवि सम्मेलन में किया जाएगा। सभी विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी कार्यक्रम में हों। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को बिहार दिवस की महत्ता बताते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया गया है।