40 फीट गहरे कुंड में गिरा वाहन, महिला लापता
झारखंड के हजारीबाग जिले के ग्राम बादम से पितरों को श्राद्ध अर्पित करने के लिए गया गए एक परिवार की गाड़ी प्रेतशीला कुंड में गिर गई। कुंड की गहराई लगभग 40 फीट है।
गया। झारखंड के हजारीबाग जिले के ग्राम बादम से पितरों को श्राद्ध अर्पित करने के लिए गया गए एक परिवार की गाड़ी प्रेतशीला कुंड में गिर गई। कुंड की गहराई लगभग 40 फीट है। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में सवार तीन लोगों को निकाल लिया गया, लेकिन एक महिला अब तक लापता है। महिला की तलाश में प्रशासन की ओर से स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। गाड़ी को भी क्रेन से बाहर निकाल लिया गया है।
बताया जाता है कि चालक ने कुंड के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी। लोग उसमें से उतरने लगे। कुछ महिलाएं बैठी थीं। अचानक गाड़ी सरक कर पानी भरे कुंड में गिर गई। आनन-फानन में तीन महिलाओं और चालक को निकाल लिया गया। तीनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन एक महिला अब भी लापता है।