पैक्स अध्यक्ष समेत दो को जेल
सवाद सूत्र, बेलागंज (गया) : बेलागंज थाना के सुन्दरपुर ईट भठठा के समीप दो गुटों में हुए विवाद के बा
सवाद सूत्र, बेलागंज (गया) :
बेलागंज थाना के सुन्दरपुर ईट भठठा के समीप दो गुटों में हुए विवाद के बाद गिरफ्तार पैक्स अध्यक्ष सहित एक अन्य को बेलागंज पुलिस ने जेल भेज दिया। वही एक पक्ष के अलावे पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज की है। रविवार को ईट भठठा के दो पार्टनर के विवाद में हुए झड़प के दौरान बेलागंज पुलिस ने अगन्धा पैक्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार एवं दादपुर निवासी उपेन्द्र सिह को गिरफ्तार करते हुए दो रेग्युलर राइफल एवं दस चक्र कारतुस बरामद किया था। जहां इस मामले में एक पक्ष रविभुषण कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बथानी थाना के नैली पंचायत के पूर्व मुखिया अमरेन्द्र सिह, बेलागंज के अगन्धा पैक्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार, दादपुर निवासी उपेन्द्र सिह सहित कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। वही पुलिस अवर निरीक्षक जेबीआर लकड़ा ने दर्ज प्राथमिकी में मुकेश कुमार एवं उपेन्द्र सिह को नामजद अभियुक्त बनाया है। सोमवार को बेलागंज पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।