Move to Jagran APP

अनुबंध चिकित्सक रहे हड़ताल पर

संवाद सहयोगी (गया नगर) : अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहने के कारण इन

By Edited By: Published: Tue, 03 Mar 2015 11:16 AM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2015 11:16 AM (IST)
अनुबंध चिकित्सक रहे हड़ताल पर

संवाद सहयोगी (गया नगर) : अनुबंध पर बहाल चिकित्सक सोमवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर रहने के कारण इन चिकित्सकों ने आउटडोर एवं इमरजेंसी में कार्य नहीं किया। आउटडोर व इमरजेंसी से अनुबंध पर बहाल चिकित्सकों ने अपने को बाहर रखा। अनुबंध चिकित्सक संघ के सचिव डा.राजेश कुमार ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि से जिले के सभी अनुबंध चिकित्सक हड़ताल चले गए हैं। कोई चिकित्सक ने काम नहीं किया। हड़ताल पूरी सफल रहा। चिकित्सकों ने अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए हड़ताल जरीए रखे हुए है।

loksabha election banner

इधर सिविल सर्जन डा.अरविंद कुमार ने बताया कि अनुबंध पर बहाल चिकित्सकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐसे चिकित्सकों की संख्या करीब 70 है। हड़ताल में आयुष और डेंटल चिकित्सक नहीं है। जिनकी बहाली 60 वर्ष के बाद हुई है। वैसे चिकित्सक भी हड़ताल में नहीं है। इस कारण से इनकी हड़ताल से स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर नहीं पड़ा है। सामान्य रूप से आउटडोर व इमरजेंसी सेवाएं चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.