कालचक्र मैदान पर बनेगा हेरिटेज द्वार
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मै
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि बोधगया के ऐतिहासिक कालचक्र मैदान पर दो भव्य हेरिटेज द्वार का निर्माण कराया जाएगा। द्वार बौद्ध धर्म के थीम पर निर्मित होगा। जिसमें सांची के स्तूप व दोनों ओर के पीलर पर भगवान बुद्ध के जीवन से संबंधित आकृतियां उकेरी जाएगी। साथ ही कालचक्र पूजा के प्रतीक चिन्ह को भी द्वार पर दर्शाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जनवरी माह में तिब्बतियों के आध्यात्मिक धर्मगुरु पावन दलाईलामा द्वारा कालचक्र पूजा प्रस्तावित है। इससे पूर्व द्वार का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। 23 फीट ऊंचे द्वार के निर्माण पर 13 लाख रुपये का व्यय होगा। द्वार का डिजाइन स्थानीय वास्तुविद द्वारा किया गया है। डीएम श्री अग्रवाल ने कहा कि कालचक्र मैदान पर दो द्वार के निर्माण भव्यता प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। द्वार के साथ-साथ स्थायी स्टेज का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के अलावे बौद्धों के कई धार्मिक कृत्यों का आयोजन भी कालचक्र मैदान पर किया जाता है। जिसमें काफी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं की सहभागिता होती है।