Move to Jagran APP

महिला महोत्सव में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को दिन के कार्यक्रम में महिला

By Edited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 10:37 PM (IST)
महिला महोत्सव में उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) :

loksabha election banner

बौद्ध महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को दिन के कार्यक्रम में महिला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करायी। महोत्सव का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्षा प्रीति सिंह ने किया। उन्होंने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल के प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। और कहा कि महिलाओं के विकास से ही समाज व देश की विकास संभव है। इस अवसर पर चाकलेट दौड़, घड़ा दौड़, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने काफी उत्साह से भाग लिया। उसके बाद प्रतियोगिता के विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अपने अनुभव शेयर करते हुए पूनम कुमारी, काजल कुमारी,्र बैजयंती देवी, उषा देवी आदि ने कहा कि यह पहला मौका है। जब व्यापक पैमाने पर बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। और इसमें महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करायी गई है। उसके बाद महिलाओं ने दिन को आयोजित बच्चा नसीम की कव्वाली, इलाहाबाद के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य, ठप्पा गायन, ख्याल गायन, मोहिनी अग्रवाल भजन व पवन अग्रवाल व ग्रुप द्वारा प्रस्तुत आरकेस्ट्रा का आनंद उठाया। महिला महोत्सव में गीत-संगीत व सूर-लय व ताल का अनोखा संगम महिलाओं के लिए यादगार लम्हा बन गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.