राशि की माग को लेकर छात्रों ने किया जीटी रोड जाम
संवाद सूत्र आमस (गया): रंगलाल हाइ स्कूल शेरघाटी के छात्रों ने सोमवार को साइकिल राशि कि माग को लेकर क
संवाद सूत्र आमस (गया): रंगलाल हाइ स्कूल शेरघाटी के छात्रों ने सोमवार को साइकिल राशि कि माग को लेकर करीब डेढ़ घटे तक जीटी रोड जाम रखा। आक्रोशित छात्रों का कहना था कि हमलोग स्कू ल आते है बावजूद राशि से वंचित किया जा रहा है। विधालय की ओर से वैसे छात्रों को राशि दिये जाने कि सूचि बनाई गई है जो शिक्षकों के करीबी है। नौवीं कक्षा के छात्र प्रवीण कुमार, राकेश कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार ने बताया कि हमलोग बराबर क्लास करने आते हैं। लेकिन वितरण सूचि मे हमारा नाम नही है। इधर स्कूल के शिक्षको ने साफ कर दिया है कि जो बच्चे 75 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नही कराया है उसे किसी भी हाल मे राशि नही दी जा सकती है। सरकार के आदेश का पालन कर ही सूची बनाई जाती है। जाम करने वाले जो छात्र है जो बहुत कम दिन विधालय आते है। ऐसे मे इन्हें राशि नही दी जा सकती। बहरहाल छात्र इतना आक्रोशित थे कि कई टेम्पु चालक को इन बच्चों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। शेरघाटी पुलिस और अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों के समझाने के बाद जाम हटाया गया।
राशि का नहीं हुआ वितरण छात्रों मे रोष
संवाद सूत्र आमस (गया): प्रखंड के आमस पंचायत के अन्तर्गत सभी प्राथमिक एवं मध्य विधालयों मे सोमवार को पोशाक राशि का वितरण नही हो सका। बताया जाता है कि विधालय के खाता मे पोशाक कि राशि नही आई है। जिस कारण वितरण नही किया गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पोशाक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों कि छात्रवृति कि राशि विधालय मे आज तक नही आ सकी थी। जिस वजह से राशि का वितरण नही हो सका। सिर्फ ग्यारह विघालयों म अनु. जाति के छात्रों के बीच छात्रवृति राशि का वितरण किया गया।
--------------
वितरण कि तिथि मुकर्रर पर विद्यालय मे नहीं आई राशि
संवाद सूत्र आमस (गया): प्रोजेक्ट उच्च विघालय आमस मे सोमवार को राशि वितरण कि तिथि मुकर्रर थी। साइकिल पोशाक एवं छात्रवृति कि राशि लेने सभी छात्राऐं घर से चलकर खुशी खुशी विधालय पहुंची। लेकिन उनकी खुशी पर तब पानी फिर गया जब विधालय के प्राचार्य ने राशि नही आने के कारण वितरण नही होने की बात कही। मायूस छात्राएं कुछ देर रुकी और फिर घर लौट गई।