भाजपा का 'गुंडागर्दी' के खिलाफ 'गांधीगिरी'
जागरण संवाददाता, गया : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को गया बंद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एक नया स
जागरण संवाददाता, गया : भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को गया बंद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। एक नया संदेश बंद समर्थकों के बीच देने का प्रयास किया है। यह 'कुछ' और संकेत की ओर इशारा करता है। शुक्रवार के बंदी को पूरी तरह अपीलीय भाव से अपनाया गया। नागरिक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर हुई इस बंदी के पीछे भाजपा का ही पूरा हाथ माना जाता है। भाजपा ने जहां प्रशासन पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाकर बंद का समर्थन किया। वहीं, 16 दिसम्बर के राजद, जद यू और कांग्रेस के संयुक्त गया बंद के दौरान हुए कथित 'गुडागर्दी' के खिलाफ आज 'गांधीगिरी' दिखायी। भाजपा के पुराने नेता अखौरी निरंजन प्रसाद और अनिल स्वामी के साथ-साथ कई समर्थक अपने साथ लाल गुलाब लेकर चल रहे थे। प्रमुख व्यवसायियों व दुकानदार भाईयों के बीच उन्होंने समर्थन में बंद रखने पर एक गुलाब भेंट कर उन्हें धन्यवाद दिया।
भाजपा के प्रेस प्रवक्ता योगेश कुमार ने कहा है कि इस बंद के माध्यम से भाजपा धीरज केसरी के रिहाई और बेलागंज विधायक सहित उनके अंगरक्षक व चालक को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। भाजपा अतिपिछड़ा मंच के अध्यक्ष बब्लू चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, विधान परिषद के सभापति के प्रतिनिधि जय प्रकाश सिंह यादव, दीपक कुमार सिंह, संतोष ठाकुर, अखिल भारतीय चन्द्रवंशी क्षत्रीय महासभा के पप्पु चन्द्रवंशी, राजनंदन प्रसाद गाधी आदि ने सफल बंद के लिए शहर की जनता को बधाई दी। भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव कुमार कन्हैया ने कहा है कि बिहार में दबंग विधायक द्वारा जिस तरह से घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया जाएगा। अध्यक्ष रामपुकार सिंह ने दुकानों के स्वत: स्फूर्त बंद रहने पर दुकानदारों को बधाई दी है।
--------
लोजपा ने भी घूम-घूम कर बंद का किया समर्थन
फोटो-07 जेपीजी में
गया: नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शुक्रवार को गया बंद को लोक जनशक्ति पार्टी ने भी पूरा समर्थन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. अताउल्लाह खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जुलूस निकाले। जिसमें प्रदेश संगठन सचिव अरविन्द कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भरत प्रसाद चन्द्रवंशी, दलित सेना जिलाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान, डा. तपेश्वर पासवान, बेचन चन्द्रवंशी आदि शामिल थे।
उधर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव विनय कुशवाहा ने बंद को पूरी तरह सफल बताया। बंद के दौरान पार्टी के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र नारायण यादव, युवा नेता सत्येन्द्र पांडेय, केदार प्रसाद वर्मा, रंजन पासवान, दयानंद यादव आदि कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बंद का समर्थन किया। जिला स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी संगठन के उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि प्रशासन की दोरंगी नीति के खिलाफ बंद को नगरवासियों ने समर्थन दिया है। उन्होंने धीरज केसरी पर पुलिस द्वारा किए गए फर्जी मुकदमा की अविलंब निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
--------