Move to Jagran APP

राजद ने बंद को विफल बताया

गया, जागरण संवाददाता : राजद ने भाजपा द्वारा शुक्रवार के गया बंद को विफल बताया है। पार्टी के जिलाध्यक

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 11:28 AM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 11:28 AM (IST)
राजद ने बंद को विफल बताया

गया, जागरण संवाददाता : राजद ने भाजपा द्वारा शुक्रवार के गया बंद को विफल बताया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद, उपाध्यक्ष मो. आसीर, पूर्व सांसद रामजी मांझी, मो. मुर्शीद उर्फ नेजाम, आकाश कुमार उर्फ भंटा पासवान, अशोक कुमार आजाद, अनिल स्वर्णकार, सुरेश यादव, महेन्द्र यादव आदि नेताओं कहा है कि इससे साफ होता है कि अब व्यवसायी वर्ग भी भाजपा को नकारने लगे हैं। उक्त नेताओं ने कहा है कि मुफस्सिल थाना कांड संख्या 6413 में एक भाजपा कार्यकर्ता को अपर पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे में गिरफ्तार करने का आदेश नवंबर महीने में दियाहै। लेकिन वही कार्यकर्ता रोज विधायक प्रेम कुमार, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ रहकर फोटो खींचा रहा है। इससे गया पुलिस पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है। राजद के उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, मो. शहनबाज, युवा राजद के जुगनू यादव, फैज अहमद आदि ने गया बंद को विफल बताते हुए गयावासियों को बधाई दी है। कहा है कि भाजपा, लोजपा एवं अन्य सहयोगी पार्टी को जनता ने नकार दिया है। जदयू के जिलाध्याक्ष अभय कुशवाहा ने गया बंद को असफल बताया है। उन्होंने कहा कि बंद का आह्वान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी किए थे। भाजपा बंद को सफल बनाने के लिए अपने साथ लोजपा, रालोसपा को साथ रखा। लेकिन इन राजनीतिक पार्टियों को शहर की प्रबुद्ध जनता पूरी तरह से नकार दिया। इसके लिए श्री कुशवाहा ने जदयू की तरफ से शहरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.