नोडल पदाधिकारी ने किया प्रेरणा केंद्र का निरीक्षण
संसू. मानपुर (गया) : फल्गु नदी के पूर्वी तट पर लक्खीबाग मोहल्ले स्थित गौरी कन्या मध्य विद्यालय परि
संसू. मानपुर (गया) :
फल्गु नदी के पूर्वी तट पर लक्खीबाग मोहल्ले स्थित गौरी कन्या मध्य विद्यालय परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संचालित प्रेरणा केंद्र शुक्रवार को नोडल पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी सुनैना देवी ने सर्वप्रथम बच्चों को पठन पाठन को ले जानकारी ली। बच्चों को मैट्रिक की परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने को कहा। साथ ही पठन पाठन या रहन सहन में किसी तरह की समस्या होने पर जानकारी देने को ले अपनी मोबाइल न. बच्चों को दी। तत्पश्चात बच्चों का आवास कमरों व किचेन को निरीक्षण किया। केंद्र की सब कुछ ठीक देख प्रधानाध्यापक प्रबोध कुमार को सराहा। वहीं सुश्री देवी से श्री कुमार ने केंद्र का संचालन की आवंटित राशि समाप्त होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि बच्चों को भोजन की व्यवस्था स्थानीय दुकानदारों से उधार सामान लाकर किया जा रहा है। परन्तु ज्यादा बकाया हो जाने पर दुकानदार सामान देना बंद कर देंगे। तब बहुत मुश्किल हो जायेगा। नोडल पदाधिकारी को जिलाधिकारी से बात कर राशि की आवंटन कराने का अनुरोध किया है।