निगमकर्मियों की हड़ताल आज से
गया, जागरण संवाददाता : नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की घोषणा की
गया, जागरण संवाददाता : नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की घोषणा की है। हड़ताल पर जाने का निर्णय गुरुवार को बिहार लोकल बाडीज इम्प्लाइज फेडरेशन की बैठक में लिया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए फेडरेशन के सचिव अमृत प्रसाद ने कहा है कि जब तक कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार बंद नहीं किया जाता। कर्मचारियों का बकाया आदि का भुगतान नहीं होता। तब तक निगमकर्मी हड़ताल पर रहेंगे। बैठक की अध्यक्षता मोहन शर्मा ने की। सचिव श्री प्रसाद ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा कर्मचारियों एवं मजदूरों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार, निलंबन एवं आपराधिक मुकदमा करने की धमकी से उत्पन्न औद्योगिक अशांति व 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है।