सड़क दुर्घटना में एक की मौत
संसू. मानपुर (गया): बुनियादगंज थाना के गया- खिजरसराय बाईपास मार्ग पर एक होटल के निकट शनिवार की
संसू. मानपुर (गया):
बुनियादगंज थाना के गया- खिजरसराय बाईपास मार्ग पर एक होटल के निकट शनिवार की शाम ट्रैक्टर से धक्का लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले शव को रखकर सड़क जाम कर दिया है।
थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंहं ने बताया कि पंडाबिगहा गांव के निवासी रंजु पासवान मजदूरी कर पैदल घर लौट रहा था। इसी बीच रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर ने रंजु को धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना होते ही मौजूद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को ले शव को घटनास्थल पर रख कर सड़क जाम कर दिया। लगभग एक घंटा जाम रहने के बावजूद स्थानीय पुलिस के अलावा कोई पदाधिकारी नही पहुंचे है। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। वहीं पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर ली है।