मोटरसाइकिल मिस्त्री को गोली मारी
संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया) : शुक्रवार को शेरघाटी शहर के शेखपुरा मुहल्ला से होते हुए देर रात अप
संवाद सहयोगी, शेरघाटी (गया) :
शुक्रवार को शेरघाटी शहर के शेखपुरा मुहल्ला से होते हुए देर रात अपने घर अफजलपुर जा रहा मोटरसाइकिल मिस्त्री संजय प्रसाद को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या करने का असफल प्रयास किया। घायलावस्था में संजय का प्राथमिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में किए जाने के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है।
बताया जाता है कि संजय प्रतिदिन की तरह दुकान बंद कर अपने घर वापस जा रहा था कि शेखपुरा के पास अपराधियों ने गोली मारा। जो उसके पीठ में लगी है। परिजनेा ने बताया कि ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है। डाक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि अभी वह इलाज में है। गोली कैसे लगी है, और कौन मारा है। अभी कुछ स्पष्ट नहीं है।