जापान मंदिर में धर्मग्रंथ का अनुष्ठान
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : बोधगया स्थित इंदोसान निप्पोनजी (जापानी मंदिर) में शुक्रवार को धर्मग्
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : बोधगया स्थित इंदोसान निप्पोनजी (जापानी मंदिर) में शुक्रवार को धर्मग्रंथ का अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जापान के क्योटो स्थित याकुसी जी मंदिर के प्रधान यासुदा गुरुजी ने किया। यासुदा गुरुजी के साथ 60 जापानी बौद्ध श्रद्धालुओं का एक दल भी बोधगया आया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए किरण लामा ने बताया कि अनुष्ठान से पूर्व सभी जापानी श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में धर्मग्रंथ को शोभा यात्रा के तहत महाबोधि मंदिर ले गए। जहां विशेष पूजा-अर्चना की गई। और उसके बाद पुन: शोभा यात्रा के तहत जापानी मंदिर आए। यहां भी लगभग आधे घंटे पर परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार किया गया। उसके बाद धर्मग्रंथ को मंदिर के संस्थापक को सुपुर्द किया गया। शोभा यात्रा में बोदाइजु गाकुएन (जापान मंदिर में संचालित स्कूल) के बच्चे भी शामिल थे। इसके पूर्व जापान मंदिर में थेरवादी व महायानी बौद्ध भिक्षुओं ने बारी-बारी से सूत्त पाठ किया। और उन्हें संघदान दिया गया।