Move to Jagran APP

प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया विष्णु व बुद्ध को नमन

जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शुक्रवार को

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 09:24 PM (IST)
प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया विष्णु व बुद्ध को नमन

जागरण संवाददाता, बोधगया (गया) : भारतीय पुलिस सेवा 2013 बैच के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शुक्रवार को भगवान विष्णु व बुद्ध को नमन किया। भारत दर्शन के तहत शैक्षणिक व सांस्कृतिक यात्रा के क्रम में बोधगया आए अधिकारियों का दल सबसे पहले विश्वदाय धरोहर महाबोधि मंदिर पहुंचा। जहां मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर पवित्र बोधिवृक्ष का अवलोकन किया। और मंदिर के इतिहास की जानकारी ली। मंदिर भ्रमण के क्रम में बीटीएमसी सचिव एन. दोरजे ने सभी अधिकारियों का खादा भेंटकर स्वागत किया। उसके बाद सभी अधिकारी 80 फीट विशाल बुद्ध प्रतिमा व तेरगर मोनास्ट्री का भ्रमण कर सड़क मार्ग से गया के लिए प्रस्थान किए। गया के विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना किया। यहां मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों ने सभी को पूजा-अर्चना करायी। उसके बाद सभी सड़क मार्ग से राजगीर-नालंदा के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों के दल का नेतृत्व राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी हैदराबाद के उप निदेशक हरि किशोर कुरमाकर कर रहे थे। दल में पांच महिला अधिकारी भी शामिल थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.