इंदिरा गांधी व पटेल को किया याद
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) : स्वतंत्र भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाधी की 30वीं श
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) :
स्वतंत्र भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाधी की 30वीं शहादत दिवस एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 139वीं जयंती टिकारी में श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर काग्रेस नेता बृजमोहन शर्मा के रिकाबगंज स्थित आवास पर आयोजित पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. गाधी और स्व. पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के इन दोनों महान विभूतियों के राष्ट्र के उत्थान में योगदान और समर्पण पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही इनलोगों के बताए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे सपने को पूरा करने की दिशा में प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ काग्रेसी नेता वाल्मीकि प्रसाद, वृजा प्रसाद सिंह, बृजमोहन शर्मा, श्रीकान्त शर्मा, मो शौकत अली, रामकृष्ण त्रिवेदी, मो जुली, भरत पासवान आदि कई लोगों संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाला पण्डित प्रजापति ने की।
वजीरगंज (गया) से संसू के अनुसार लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती वजीरगंज के ओरैल में शुक्रवार को एक भव्य समारोह के साथ मनाया गया। इस मौके पर सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अर्जक संघ सास्कृतिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार पथिक ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि कई खंडों में विभक्त देश को एक सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष की तरह हम सब भी अपने गाव घर में टूट रहे जनमानस को एक सूत्र में बाधकर देश की मजबूती में योगदान करें। समारोह में रोहतास के सृजन टीम एवं क्षेत्रीय लोक गायक बालेश्वर प्रसाद ने अपने लोक गायन के माध्यम से युवाओं को अंधविश्वास से हटकर वैज्ञानिक चेतना जगाने को प्रेरित किया। गायकों ने अपने गीत के माध्यम से समाज में फैले जात-पात, उंच-नीच, छूआ-छूत, दहेज प्रथा, नारी उत्पीड़न आदि कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हुए इसके उन्मूलन को प्रेरित किया। समारोह में शामिल युवाओं ने पटेल के जीवन का अनुकरण करते हुए अंधविश्वास मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प लिया। समारोह को रामरतन प्रसाद शिक्षक, अनिल कुमार अधिवक्ता, डा. नन्दकिशोर प्रसाद, बिन्देश्वर प्रसाद, कुसुम माथुरी, बिसुनदेव प्रसाद, रामानन्द प्रसाद, जितेन्द्र कुमार, बच्चू शर्मा, बच्चन शोषित आजाद एवं अन्य ने सम्बोधित किया।
कोंच (गया) से संसू के अनुसार कोंच प्रखंड में भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प और माला चढ़ाकर नमन किया और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर काग्रेसी नेता रामप्रमोद सिंह, मो जाकीर हुसैन आदि लोग मौजूद थे।
संवाद सूत्र डोभी (गया) के अनुसार डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे शुक्रवार को इंदिरा गांधी के पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी संगठन की तरफ से मरीजों के बीच फल और कपड़े बांटे गये। संगठन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र दुबे ने सर्व प्रथम घोड़ाघाट मे लौह पुरुष तथा इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात डोभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती मरीजों के बीच फल और साड़ी वितरण किया। इस अवसर पर मरीजों के बीच प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे मे केन्द्र प्रभारी डा एम ई हक ने विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर चिकित्सक चंद्रकांत सिंह, हेल्थ मैनेजर दिलीप कुमार,स्वास्थ्य कर्मी शबाना खातून, अमरिसिया धनवार समेत कई लोग उपस्थित थे।