पेंशन राशि का वितरण
संवाद सहयोगी (गया नगर): आर्थिक रूप से अति कमजोर वृद्ध महिलाओं व पुरुषों के कल्याणानार्थ समर्पण संस्
संवाद सहयोगी (गया नगर): आर्थिक रूप से अति कमजोर वृद्ध महिलाओं व पुरुषों के कल्याणानार्थ समर्पण संस्था द्वारा आदित्य नारायण 'निशु' की स्मृति में पेंशन योजना संचालित है। इसी क्रम में अक्टूबर माह का पेंशन शुक्रवार को समर्पण कार्यालय में वितरित की गई। प्रत्येक वैसे लोगों को 300 रुपये प्रति माह की राशि जीवन यापन के लिए दी जाती है। साथ ही पेंशन वितरण कार्यक्रम में राशि के साथ-साथ वहां आने वाले लोगों को सम्मान पूर्वक भोजन भी कराया गया। यह कार्यक्रम में सर्वधर्म सम्भाव के तहत बिना कोई वर्ग विभेद के अति लाचार एवं असहाय व जरूरत मद वृद्ध जनों को दिया गया। पेंशन की राशि से असहाय एवं वृद्धों की जीवन यापन में सहायक साबित हो सके। आदित्य नारायण निशु की स्मृति में अक्टूबर 2012 से पेंशन वितरण योजना की शुरुआत की गयी थी। निशु का निधन सड़क दुर्घटना में हो गया था। उसके बाद पेंशन वितरण योजना जैसे साहसिक कदम उठाया गया था। वितरण कार्यक्रम में राम नारायण सिंह यादव, रामनंदन सिंह रमण, वैदेही यादव, धनेश कुमार सिंह, अशोक चक्रवर्ती, कल्पना चक्रवर्ती, रश्मि, नंद किशोर प्रसाद, अमित कुमार, दीपक कुमार, विनायक मिश्र एवं विनय भदानी आदि मौजूद थे।