उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) : लोक आस्था और विश्वास का चार दिवसीय महा लोकपर्व छठ उदीयमान सूर्य को अ
संवाद सहयोगी, टिकारी (गया) :
लोक आस्था और विश्वास का चार दिवसीय महा लोकपर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पण के साथ संपन्न हो गया। विभिन्न छठ घाटों पर गुरुवार को उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पण किया गया। इस अवसर पर टिकारी के पंचदेवता घाट, सिमुआरा तालाब, मउ सूर्य मंदिर, रेवई सूर्य मंदिर आदि के अलावे डुमरशन, चकमठ, पंचानपुर, खनेटू, पड़रिया, गहरपुर, निमसर, पुरा, गुलजाना आदि नदी घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पण किया। सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखी गयी। छठी मईया के गीत से पुरा वातावरण धर्ममय बना था। घाट जाने वाले मार्गो पर जगह-जगह काफी सुन्दर एवं आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया था। कई स्थानों पर धर्म व आस्था प्रेमियों द्वारा फल वितरण की व्यवस्था की गयी थी।
टिकारी के पंचदेवता घाट पर एक ओर जहा अनुमंडल प्रशासन की उपस्थिति में पुलिस बल तैनात थे वहीं दूसरी ओर सेवा भारती की ओर से खोया पाया सूचना केन्द्र का संचालन, मेला में सुरक्षा, वाहनों का पार्किंग, आतिशबाजी पर रोक, साफ-सफाई का पुख्ता इंतजाम आदि कार्य ग्रामीणों के सहयोग से स्वयं सेवक करते देखे गए। मेला को सफल बनाने में सेवा भारती के संचालक नरेश प्रसाद, सरपंच रामाशीश प्रजापति, किशोरी यादव, रामदेव यादव, महेश प्रसाद, कपिल प्रसाद आदि के अलावे कई सामाजिक कार्यकर्ता जुटे थे। बजरंग दल और विहिप के दर्जनों कार्यकर्ता काफी परिश्रम करते देखे गए। सूचना केन्द्र के माध्यम से गुम हुए 20 बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया।
मेला को सफल बनाने में एसडीओ किशोर कुमार, बीडीओ वेद प्रकाश, सीओ विधान चंद्र राय, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, अलीपुर थानाध्यक्ष विपीन कुमार, मउ ओपी अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, पंचानपुर ओपी अध्यक्ष अरूण कुमार, सअनि पवन कुमार के साथ पुलिस बल के जवान, विकास मित्र पंचायत सचिव, किसान सलाहकार, आवास सहायक आदि सहित स्वयंसेवी संगठनों की सराहणीय भूमिका रही।
---------
मेडिकल कैम्प की व्यवस्था
टिकारी के पंचदेवता, सिमुआरा, पंचानपुर, मउ आदि घाटों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प की व्यवस्था की गयी थी। पंचदेवता घाट पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह, डा पी. एन. चौधरी के साथ सुषमा कुमारी, ज्योति पौढ़, श्रीनिवास शर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी तैनात थे। पोलियो के विशेष अभियान में 2160 बच्चों को दवा पिलायी गयी। जिसमें 235 नवजात थे। सिमुआरा छठ घाट पर डा. सिंधु रानी के साथ शकुन्तला कुमारी, इन्दू कुमारी, मनीश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
टनकुप्पा (गया) : लोक आस्था का त्योहार प्रखंड के सभी हिस्सों में शाति पूर्वक संपन्न हुआ। प्रखंड के टनकुप्पा, बरतारा, महेर, ढीबर, चोंवार, करीयादपूर, बरसौना,उतली, बंशी, आरोपुर आदि जगहों के घाट पर भीड़ रहा। इन घाटों पर सुरक्षा का विशेष व्यवस्था थी।
कोंच (गया) : उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ छठ संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने अर्ध्य देकर भगवान भास्कर को नमन किया। प्रखंड के कोंच तालाब, नीमनाही टाड़सूर्य मंदिर, टनकुप्पा, दौरमा, सिंदुआरी, सिमरहुआ आदि सूर्य मंदिर तालाबों पर व्रतियों की भीड़ रही।
परैया (गया) : प्रखंड क्षेत्र में उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के साथ छठ संपन्न हो गया। छठ व्रती नजदीक के नदी व तालाबों में सूर्य को अर्घ्य दिया। इस प्रकार चार दिवसीय छठ पर्व समाप्त हो गया।
वजीरगंज (गया) : छठ व्रत गुरूवार को अर्घ्य के साथ पूरे प्रखंड में संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय, हड़ाही स्थान, कुर्किहार, विषुनपुर, धरमपुर, तरवा, बैजनाथपुर, सहिया सहित दर्जनों स्थानों पर सूर्य को अर्ध्य दिया।