छठ का प्रसाद ग्रहण करने सीएम पहुंचे गांव
संवाद सूत्र, खिजरसराय (गया) : गुरुवार को मुख्यमंत्री जीतन राम माझी छठ पर्व के प्रसाद ग्रहण करने क
संवाद सूत्र, खिजरसराय (गया) :
गुरुवार को मुख्यमंत्री जीतन राम माझी छठ पर्व के प्रसाद ग्रहण करने के लिए अपने गाव महकार पहुंचे। गुरुवार को 2 बजे जिले के आला अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से अपने आवास पहुंचने के बाद अपने आवास में सब के साथ छठ का प्रसाद ग्रहण किया और पर्व शातिपूर्ण ठंग से मनाये जाने पर लोगों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यस्तता के कारण छठ पर्व में अपने परिवार के साथ समय नहीं दे सका। इसके पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी शाति देवी ने छोटकी औंगारी में मशहूर सूर्य मंदिर में बुधवार एवं गुरुवार को सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर इनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर गुरुवार को मिलने वालो में बेलागंज के राजद विधायक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जद यू गया नगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल के अलावे मुख्यमंत्री के विधानसभा के कुछ कार्यकर्ता थे। मुख्यमंत्री जीतनराम माझी ने सुरेन्द्र यादव एवं राजू वर्णवाल को अपने साथ एक कमरे में गये जहा तीनों ने पारन का प्रसाद लिया और तीनों लगभग एक घंटे तक अकेले में वार्तालाप किये। इसके पूर्व सुरेन्द्र यादव ने गया में भुसुन्डा में बनने बाले स्टेडियम के लिए और राशि मुहैया कराने की माग की। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण के लिए दिये गये ढाई करोड़ की राशि के अलावे 10 करोड़ की राशि और मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावे मुख्यमंत्री के पास हुलासगंज प्रखंड में डिजल अनुदान की राशि नही बटने की शिकायत किसानों ने की। काको में बनकर तैयार जेल के उद़घाटन में वरबटा से धनगामा तक 3 किमी सड़क के नही बनन में हो रहे बाधा पर भी प्रधान सचिव से फ ोन पर वार्ता की ।