गया में नक्सलियों ने उड़ाया घर
गया। गया में शुक्रवार देर रात नक्सलियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें दूसरे गुट के एक नक्सल
गया। गया में शुक्रवार देर रात नक्सलियों के दो गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें दूसरे गुट के एक नक्सली का घर विस्फोट कर उड़ा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 35 की संख्या में आए माओवादियों ने झारखंड की सीमा से सटे नवादा गांव में भोला यादव नाम के नक्सली का घर उड़ा दिया। भोला ने हाल ही में प्रतिबंधित संगठन तिरितिया प्रसुती कमेटी (टीपीसी) का सदस्य बना था। टीपीसी भाकपा (माओवादी) का प्रतिद्वंद्वी संगठन है। हमला करने वाले माओवादी भोला यादव को खोज रहे थे, उसके नहीं मिलने पर उनलोगों ने परिवार के दूसरे सदस्यों को बाहर बुलाकर उसका घर विस्फोट कर उड़ा दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि टपीसी का गठन वर्ष 2002 में हुआ था। कई बार दोनों संगठनों के बीच भिड़ंत हो चुकी है।