विष्णुपद मंदिर में अन्नकुट पूजा
संवाद सहयोगी (गया नगर) : गोवर्द्धन पूजा को लेकर शुक्रवार को विष्णुपद मंदिर में अन्नकुट पूजा का आयोज
संवाद सहयोगी (गया नगर) : गोवर्द्धन पूजा को लेकर शुक्रवार को विष्णुपद मंदिर में अन्नकुट पूजा का आयोजन किया गया। यह पूजा विष्णुपद प्रबंध कार्यकारिणी समिति के तत्वावधान में आयोजित की गई। गोवर्द्धन पूजा को निमित भगवान के लिए 56 प्रकार के पकवान तैयार कर भोग लगाया जाता है। इस दिन अन्न का पर्वत तैयार किया जाता है। उस अन्न के पर्वत पर भगवान को विराजमान कराया जाता है। यह प्रथा द्वापर काल से चली आ रही है।
विष्णुपद मंदिर परिसर में अन्नकुट पूजा को लेकर श्रीहरि की चरण स्थल पर विशेष साज-सज्जा की गई। साज-सज्जा के बाद पूरा परिसर बदला-बदला लग रहा था। पुरोहितों की उपस्थिति में भगवान को 56 भोग लगाया गया। इसे अन्नकुट महोत्सव भी कहा जाता है। जानकार बताते हैं कि अन्नकुट पूजा भारत वर्ष के सभी बड़े मंदिरों में आयोजित की जाती है। इसी क्रम में विष्णुपद मंदिर परिसर में आयोजित की गई। पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचे। अन्नकुट महोत्सव में पूरे भक्तिभाव से पुरोहित एवं यजमान दोनों शामिल हुए।