आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय होगा निर्धारित :सीएम
गया। मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि उन्हें मासिक मानदेय का भुगत
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 12:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 12:22 PM (IST)
गया। मुख्यमंत्री जीतन राम माझी ने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि उन्हें मासिक मानदेय का भुगतान शीघ्र किया जाएगा। माझी शुक्रवार की सुबह गया जिले के महकार में आशा कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान यह बात कही। बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं को अब तक मरीजों के लाने पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है। मुख्यमंत्री दीपावली पर अपने पैतृक गाव महकार आए थे। जहा दीपावली का पर्व उन्होंने अपने परिवार के बीच मनाया। गाव के बगल आदमपुर में चल रहे यज्ञ के समापन में शामिल हुए। वहा उन्होंने ग्रामीणों को शराब न पीने की सलाह दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें