प्रतिमा स्थापना, शतचंडी पाठ शुरू
संवाद सहयोगी, (गया नगर) : शहर के टिल्हा धर्मशाला के पश्चिम छोर पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई
संवाद सहयोगी, (गया नगर) : शहर के टिल्हा धर्मशाला के पश्चिम छोर पर मां काली की प्रतिमा स्थापित की गई है। वर्ष 1952 से शहर के टिल्हा धर्मशाला पश्चिम द्वार के समीप मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। यहां प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ शतचंडी यज्ञ एवं काली पूजा समारोह भी आयोजित की जाती है। इसके लिए स्थायी तौर पर यज्ञ मंडप भी तैयार किया गया है। जहां पुरोहित की देखरेख में यजमान सामूहिक पाठ कर रहे हैं। भव्य प्रतिमा को देखने के लिए काफी संख्या में यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
तरूण कला परिषद के तत्वावधान में यह आयोजन होता है। पहले केवल प्रतिमा स्थापित की जाती थी। लेकिन कुछ वर्षो से शंतचंडी यज्ञ का भी आयोजन शुरू किया गया है। जो मां की कृपा से निरंतर चल रहा है। पूरे आयोजन में हजारों रुपये का खर्च बताया गया है।