दया इंजीनियरिंग फैक्ट्री में कामगारों का सम्मेलन
संसू. मानपुर (गया) : शहर के पुराना जेलखाना मोहल्ले स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में म
संसू. मानपुर (गया) :
शहर के पुराना जेलखाना मोहल्ले स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में मंगलवार को दया इंजीनियरिंग फैक्ट्री के कामगारों का सम्मेलन किया गया। जिसमें दो पदों पर नेताओं का चयन किया गया।
पार्टी के जिला सचिव अखिलेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा श्रम कानून तथा भूमि अधिग्रहण को ले कानून परिवर्तन किये जाने की घोषणा की गई है। लेकिन कानून परिवर्तन होने से मजदूरों और किसानों की हालत बद से बदतर हो जायेगी। यह परिवर्तन कारपोरेट घरानों के पक्ष में की जा रही है, जो देश के अहित में है।
बिहार की एकमात्र स्लीपर की फैक्ट्री मानपुर में दया इंजीनियरिंग वर्क्स स्थापित है। जहां पांच सौ मजदूर कार्य करते हैं। परन्तु रेलवे की नीतियों के कारण उक्त मजदूरों पर संकट व्याप्त है। संकट से उबरने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में अगले सत्र के लिए सचिव जगनारायण प्रसाद तथा सहायक सचिव शंभु पंडित तथा जयकान्त कु मार को सर्व सम्मति से चयन किया गया है। उक्त अवसर पर चंद्रदेव दास के अलावा दर्जनों नेता मौजूद रहे।