इनर व्हील का दीपावली मिलन समारोह
संवाद सहयोगी (गया नगर) : दीपावली का अर्थ है दीपों की माला या कड़ी। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीप की
संवाद सहयोगी (गया नगर) : दीपावली का अर्थ है दीपों की माला या कड़ी। दीपावली के दिन प्रत्येक घर दीप की पंक्तियों से शोभायमान रहता है। दीपावली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। रोशनी से अंधकार दूर हो जाता है। इसी तरह मन में अच्छे विचारों को प्रकाशित कर मन के अंधकार को दूर कर सकते हैं। इसी भावना को लेकर इनर व्हील क्लब आफ गया एवं रोटरी क्लब आफ गया सिटी ने रविवार को दीपावली मिलन समारोह श्रीश्री रविशंकर जी के आश्रम में मनाया गया। दीपावली मिलन समारोह आर्ट आफ लिविंग के अनुयायी रोहित एवं नितिन की देखरेख में मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर आए थे। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की झलक दिखाई दी। प्रत्येक व्यक्ति इस बात पर ध्यान दे रहा था कि समारोह के बाद परिसर साफ सुथरा रहे। कार्यक्रम में दोनों क्लब के पदाधिकारी, सदस्य आदि शामिल थे।