प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): श्री महंथ शतानंद गिरि हरिहर संस्कृत महाविद्यालय बोधगया के कार्यालय सह
जागरण संवाददाता, बोधगया (गया): श्री महंथ शतानंद गिरि हरिहर संस्कृत महाविद्यालय बोधगया के कार्यालय सहायक बलिराम मिश्र ने कुलपति से प्राचार्य के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि प्राचार्य डा. अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा गलत सूचना देकर जांच प्रारंभ कराने में बाधक बने। जांच समिति राजभवन सचिवालय के निदेश पर गठित किया गया था। कमेटी को एक पक्ष के अंदर जांच करने का निदेश था। लेकिन प्राचार्य ने बोधगया में रहते हुए नई दिल्ली इलाज हेतु जाने का बहाना बनाया। इस बात की जांच प्रतिकुलपति द्वारा करने पर यह पाया गया कि प्राचार्य बोधगया में रहते हुए बहाना बनाया है। ताकि जांच कार्य प्रभावित हो। इतना ही नहीं जिस अवधि में प्राचार्य डा. पाण्डेय ने नई दिल्ली में होने का आवेदन दिया है। उसी दौरान बोधगया थाना की पुलिस के समक्ष उन्होंने बयान दिया है। जिसे पुलिस ने अपने रिकार्ड में दर्शाया है। उन्होंने कहा कि मेरा व व्याकरण व्याख्याता सिद्धनाथ मिश्र का एरियर राशि बकाया है। श्री मिश्र इन दिनों बीमार चल रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं। उन्हें राशि की सख्त आवश्यकता है।