आंदोलन को सशक्त बनाने का संकल्प
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 08:30 AM (IST)
जागरण संवाददाता, गया :
बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका संघ के नेताओं ने आंदोलन को सशक्त व सफल बनाने का संकल्प लिया है। संघ के आह्वान पर आयुक्त कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को आमसभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने की। नेताओं ने कहा कि संघ के लंबित मांगों को पूर्ण कराने के लिए दो दिवसीय महाधरना 10-11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष पटना में किया जाएगा। दो दिवसीय महाधरना को सफल बनाने के लिए संघ के सदस्य जनजागरण अभियान में लगे हुए हैं। वक्ताओं ने कहा कि 16 सितम्बर को आयुक्त मगध प्रमंडल के निदेश पर उप निदेशक कल्याण ने संघ के प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की थी। संघ के ज्ञापन पर कार्रवाई करने का निदेश मगध प्रमंडल अंतर्गत सभी पांच जिलों के जिलाधिकारियों को निदेश दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें