शेरघाटी:::::: जिला बनाने की माग को लेकर भाजपा ने किया सभा
पेज- 6, फोटो- 15
संवाद सूत्र, आमस (गया) : भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में बनी शेरघाटी जिला बनाओ संघर्ष समिति के आहवान पर रविवार को आमस प्रखंड के चंडीस्थान बाजार स्थित गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सासंद हरि माझी सभा में उपस्थित हुए तथा सभा में आये दुर दराज के सैंकडों लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि शेरघाटी को जिला का दर्जा नही दिया जाना राज्य सरकार का वादा खिलाफी है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान रंगलाल हाई स्कुल शेरघाटी के मैदान में नीतीश कुमार ने कहा था कि आप हमें विधायक दें हम आपको जिला देंगे। शेरघाटी विधानसभा के मतदाताओं ने नीतीश कुमार की बात पर जदयू को वोट देकर जदयू को विधायक तो दे दिया पर चार वर्ष गुजर जाने के बावजूद नीतीश कुमार शेरघाटी को जिला का दर्जा नही दिया। सासद ने कहा कि शेरघाटी को जिला बनाने को लेकर भाजपा आदोलन करेगी। सभा में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, यूवा भाजपा नेता संतोष कुमार गुप्ता, दीनानाथ पाडे, मनोज कुमार सिंह, तपेश्वर सिंह , सुशील कुमार गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। सभा में काफी संख्या में महिलाऐं भी मौजूद थी।