Move to Jagran APP

जय श्रीराम के नारे के साथ सड़क पर उतरे राम भक्त

By Edited By: Published: Mon, 18 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2014 01:02 AM (IST)
जय श्रीराम के नारे के साथ सड़क पर उतरे राम भक्त

जागरण संवाददाता, गया : विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकत्र्ता जय श्रीराम का नारा लगाते हुए गया के प्रमुख सड़क मार्गो से रविवार की शाम गुजरे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विष्णुपद मंदिर परिसर से निकली शोभा यात्रा आजाद पार्क परिसर में जाकर समाप्त हो गया। विश्व हिन्दू परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर शोभा यात्रा निकाली गई थी। विहिप के नगर अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, मंत्री मणि लाल बारिक, महेश सिन्हा, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रकाश कुमार गुप्ता, महानगर सह संयोजक शशिकांत मिश्र, विभाग संयोजक विगन विश्वकर्मा, भाजपा नेता अनिल स्वामी, राम कुमार बारिक, संगठन मंत्री विनोद कुमार, दिनेश गांधी, सीमा सिन्हा सहित कई वक्ताओं ने आजाद पार्क में आयोजित सभा को संबोधित किया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में मुम्बई के संदीपनी आश्रम में साधू-संतों ने विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की थी। स्थापना के मौके पर विहिप का लक्ष्य और कार्य निर्धारित किया गया था। गौ हत्या, धर्मातरण, अलगाववाद, हिन्दू देवी-देवताओं व संतों के अपमान आदि को रोकने के लिए संकल्प लिया गया था। साथ ही हिन्दू समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद सहित अन्य बुराइयों को समाप्त कर एक सशक्त व समरस हिन्दू समाज के निर्माण पर बल दिया गया था।

वक्ताओं ने कहा कि आज भारत के लगभग 50 हजार गांवों में करीब 3 लाख समर्पित कार्यकत्र्ता विहिप के लक्ष्य व उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहे हैं। स्वर्ण जयंती वर्ष में 'एक लाख गाव में दस लाख समर्पित कार्यकत्र्ता' का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.