तीज मिलन समारोह में क्लब की महिलाएं थिरकीं
संवाद सहयोगी (गया नगर) : सांस्कृतिक केंद्र रेनेसांस में इनर व्हील क्लब आफ गया की ओर से शनिवार की देर रात तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संकल्प शक्ति का प्रतीक और अखंड सौभाग्य की कामना का परम पावन व्रत तीज है। नारी के सौभाग्य की रक्षा करने वाले इस व्रत को सौभाग्यशाली महिलाएं अपने अक्षय सौभाग्य और सुख की इच्छा के लिए श्रद्धा, लगन और विश्वास के साथ मनाती हैं। पति की दीर्घायु होने की कामना संजोए महिलाएं रंग-बिरंगे परिधान में सज-धज का हर्षोल्लास के साथ आई एवं इनर के सदस्यों ने मिलकर मनमोहक नृत्य पेश किया। कुछ सदस्यों ने एकल प्रस्तुति की तो कुछ ने सामूहिक नृत्य पेश किया। सदस्यों का उत्साह देखने लायक थी। इस कार्यक्रम की आयोजनकत्र्ता दुर्वा सहाय थी। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष उषा राज, क्लब एडिटर भावना सिंह के साथ सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।